समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल समेत पूर्व मध्य रेल क्षेत्र से चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ करना यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगा। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी), पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के सदस्य सह पत्रकार कृष्ण कुमार ने यात्री सुविधाओं का विस्तार करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि समस्तीपुर मंडल के दरभंगा से गोमतीनगर, बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार, पटना के राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली और मालदा टाउन से गोमतीनगर के बीच एक साथ चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू होना बिहारवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। इसके साथ ही मंडल के समस्तीपुर-रामभ्रद्रपुर, दरभंगा-थलवारा के बीच 585 करोड़ की लागत से दोहरीकरण और 53 करोड़ से बनी समस्तीपुर-बछवाड़ा मे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य का प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन से यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध होगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…