Samastipur

प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना का पदाधिकारी बताकर खाते से उड़ाये 29 हजार रुपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया निवासी संतोष कुमार के खाते से प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना का पदाधिकारी बताकर 29 हजार रुपए उड़ा लिए हैं। खाताधारक संतोष कुमार ने साइबर फ्रॉड को लेकर स्थानीय बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा विभूतिपूर व साइबर थाना समस्तीपुर को अपने खाते से साइबर फ्रॉड द्वारा अवैध निकासी कर लेने के संबंध में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में कहा है कि मेरे मोबाइल पर फोन आया जो एक अज्ञात व्यक्ति का था।

फोन कर कहा कि प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना का पदाधिकारी बोल रहे हैं साथ ही मुझे बताया कि आपका किसान समृद्धि योजना का पैसा आया हुआ है, जिसे लेने के लिए आपको अपना अकाउंट डिटेल्स देना होगा। इसके बाद झांसे में आकर पीड़ित ने अपना बैंक डिटेल शेयर कर दिया। इतने में ही खाते से 19 हजार 983 रुपये कट गये। साथ ही पुनः उनके खाते से दोबारा 9 हजार 983 रुपया की निकासी कर ली गई।

इधर बैंक कर्मी रूपेश कुमार ने साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि मोबाइल पर आने वाले संदिग्ध मैसेज, लिंक या ओटीपी के प्रति सावधान रहें। बार-बार आने वाले बैंक से संबंधित मैसेज की जांच नजदीकी बैक शाखा में ही करें। बैंकों से संबंधित किसी भी ऐप पर संदेह होने पर तुरंत बैंक और साइबर क्राइम ब्रांच को सूचित करें।

हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क करें व अनजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गए लिंक या यूआरएल पर क्लिक न करें और न ही उन्हें किसी अन्य नंबर पर फॉरवर्ड करें। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों का साइबर ठगी का मुख्य कारण लालच बन रहा हैै। लोग लालच में आकर साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। लोगों को जागरूकता की कमी है।साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं, लोगों को सचेत और सतर्क रहने की जरूरत है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

2 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

6 घंटे ago