Bihar

बिहार: ड्यूटी के दौरान हथियारों के साथ रील बनाना पड़ा भारी; महिला SI समेत एक ही थाने के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

सासाराम जिले के बिक्रमगंज थाना परिसर में ड्यूटी के दौरान रील बनाना पांच पुलिस कर्मियों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर जब इन पुलिस कर्मियों की रील बनाने की खबर सामने आई तो एसपी ने मामले में संज्ञान लिया। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी देते हुए एसपी रौशन कुमार ने बताया कि अनुशासन ही देश को महान बनाता है। अनुशासनहीनता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रील बनाने में शामिल पांच पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबित होने वाले में एक महिला सब इंस्पेक्टर व अन्य चार पुलिस कर्मी शामिल हैं। बताया जाता है बिक्रमगंज थाने में पदस्थापित महिला सब इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने हथियार के साथ ड्यूटी के समय में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। जिसकी सूचना शीघ्र ही वायरल हो गयी। वायरल होने के बाद एसपी ने रील बनाने में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

बिक्रमगंज थाना में पदस्थापित कई पुलिसकर्मियों ने वर्दी और हथियार की गरिमा को ताक पर रखकर सोशल मीडिया के लिए भोजपुरी गानों पर रील्स बनाई थीं, जिसे फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया गया। इस पूरे मामले पर रोहतास एसपी रौशन कुमार ने सख्त कार्रवाई की है। इससे भी बिहार पुलिस की महिला कर्मियों की रील वायरल हो चुकी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

3 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

9 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

10 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

10 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

11 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

11 घंटे ago