Samastipur

पेंशन चालू कराने के नाम पर रिटायर्ड रेलकर्मी से 12.48 लाख की साइबर ठगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : पेंशन चालू कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी को अपना शिकार बना लिया। ठगों ने झांसे में लेकर उनके बैंक खाते से 12 लाख 48 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित रेलकर्मी राम नंदन पासवान समस्तीपुर स्थित आरपीएफ कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने इस संबंध में साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार राम नंदन पासवान के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को डीआरएम कार्यालय से जुड़ा कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनकी पेंशन तकनीकी कारणों से बंद कर दी गई है और इसे पुनः शुरू करने के लिए कुछ जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसी बहाने उसने पीड़ित से ओटीपी मांगा।

भरोसे में आकर राम नंदन पासवान ने ओटीपी साझा कर दिया। इसके तुरंत बाद उनके खाते से कुल 12 लाख 48 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इधर साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

2 घंटे ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

7 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

8 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

8 घंटे ago