समस्तीपुर : बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह समस्तीपुर इकाई के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने नीतीश सरकार द्वारा बिहार पत्रकार पेंशन योजना की राशि छः से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने के निणर्य का स्वागत किया है और कहा कि सरकार का यह फैसला ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत राज्य के अवकाश प्राप्त पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों के निधन पर उनके आश्रितों को मिलने वाली पारिवारिक पेंशन 3 हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह करना भी एक स्वागत योग्य कदम है।
यूनियन के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने मुख्यमंत्री से बिहार पत्रकार पेंशन योजना को और सरल बनाने की मांग की है, ताकि अधिक से अधिक अवकाश प्राप्त पत्रकार इस योजना का लाभ उठा सके।समस्तीपुर के पत्रकार शिवचंद्र झा, आर. कौश्लेन्द्र, झुन्नू बाबा, जहांगीर आलम, रमेश शंकर राय, मो. नसीम, अभिषेक कुमार, सुमन नारायण मिश्रा, नीतेश कुमार, सुनील कुमार, मंटून राॅय, संजीव नैपूरी, अविनाश कुमार राॅय समेत अन्य मीडियाकर्मियों ने भी मुख्यमंत्री के इस निणर्य का स्वागत किया है।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…