Samastipur

मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, समस्तीपुर शहर में भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : शहर में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 6 जुलाई प्रशासन द्वारा ट्रैफिक प्लान बनाया गया है, जो शहर के भीतर प्रभावी रहेगा। इस नियम का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कारवाई भी की जा सकती है। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी कर दिया है। ताजिया जुलूस के आयोजन को लेकर 6 जुलाई को सुबह 8 बजे से रात्री 9 बजे तक सभी भारी वाहन, व्यवसायिक वाहन, मरीज व शव वाहन एवं आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर शहरी क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

प्रशासन द्वारा जारी यातायात योजना के अनुसार ताजपुर से समस्तीपुर की ओर आने वाले भारी वाहन/व्यावसायिक वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। निर्धारित समयावधि में वैकल्पिक मार्ग से परिचालन किया जाएगा। पटना एवं मुजफ्फरपुर से आने वाले हल्के एवं भारी वाहन दलसिंहसराय जाने के लिये भट्टी चौक से चैनपुर से बी एलौथ होते हुए चार नंबर इंडा से हुंडईया पेट्रोल पंप एनएच 28 होते हुए निकलेगी। दलसिंहसराय की ओर से पटना एवं मुजफ्फरपुर को जाने वाले वाहन भी इसी रूट से निकलेगी।

कल्याणपुर से समस्तीपुर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन/व्यावसायिक वाहन समस्तीपुर शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे। कल्याणपुर चौक से सभी भारी/व्यावसायिक वाहन ताजपुर एवं पटोरी की ओर वैकल्पिक मार्ग से भेजे जाएंगे। रोसड़ा एवं अंगारघाट से समस्तीपुर की ओर आने वाले भारी/व्यावसायिक वाहन का प्रवेश भी शहरी क्षेत्र में बंद रहेगा।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर चौक से भारी वाहन विभूतिपुर, दलसिंहसराय, सातनपुर, पटना एवं बेगूसराय की ओर जाने वाली मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे। मुसरीघरारी से समस्तीपुर की ओर आनेवाली चार चक्का वाहन का प्रवेश समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बंद रहेगा व वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करेंगे। समस्तीपुर से मुसरीघरारी जाने वाली सभी भारी वाहन रोकते हुए विभिन्न संपर्क सड़कों जैसे चार इंडा चौक से लगुनियाँ सड़क होते हुए हुंडिया पेट्रोल पंप एनएच-28 से डायवर्ट किया जाएगा।

आंतरिक यातायात प्लान के तहत धर्मपुर चौक से ताजपुर रोड की ओर जाने वाले सभी हल्के वाहन (दो/तीन/चार पहिया) दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक काशीपुर रोड से समस्तीपुर शहर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से परिवहन करना होगा। धर्मपुर चौक से पंजाबी कॉलोनी की ओर जाने वाले वाहनों को भी इसी अवधि में वैकल्पिक मार्ग से जाना होगा। पटेल मैदान की ओर से आनेवाली सभी वाहन 12 बजे से 2 बजे तक स्टेशन रोड होते हुए माधुरी चौक से बाजार की ओर जा सकेगी।

पटेल गोलंबर से रेलवे ओवर ब्रिज होते हुए चीनी मिल चौक तक सभी वाहन 12 बजे से 2 बजे तक तजिया जुलूस के दाहिने तरफ से 30 के गति सीमा पर वाहन का परिचालन कर सकेंगे।जितवारपुर की ओर से आने वाले सभी हल्के वाहन 2 बजे से 7 बजे तक बहादुरपुर, स्टेशन और चीनी मिल चौक होते हुए समस्तीपुर शहर की ओर जा सकेगी। बस स्टैंड से भोला टॉकीज तक सभी हल्के वाहनों पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

4 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

10 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

10 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

10 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

11 घंटे ago