Samastipur

समस्तीपुर में मामूली झगड़ों में भी हो रही जानलेवा मारपीट, पीट-पीटकर ह’त्या की घटनाओं में हो रहा इजाफा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जमीन विवाद से लेकर छोटी-छोटी बातों तक में मारपीट की घटनाएं अब आम बात हो चुकी है। इधर, मारपीट की घटनाएं अब हिंसक रूप धारण कर ले रही है। इसमें कई लोगों की जानें जा रही हैं। झगड़ों और छोटी-छोटी बातों को लेकर होने वाली हिंसक घटनाओं में चौंकाने वाली वृद्धि देखी गई है। इनमें से कई मामलों में मारपीट इतनी भयानक हुई कि पीड़ितों की मौत हो गई। जिले में इस वर्ष करीब एक दर्जन घटनाएं ऐसी हुई है जिसमें विवाद के बाद हुई मारपीट में मौत होने की बात प्रकाश में आयी है।

कभी जमीन विवाद, तो कभी घरेलू कलह या मामूली कहासुनी ऐसी घटनाओं की वजह बनी। किसी जगह कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर विवाद हुआ, तो कहीं ससुराल पक्ष पर पिटाई का आरोप लगा। कई मामलों में आपसी रंजिश और गुस्से में लिए गए फैसले जानलेवा साबित हुए। भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, आपसी तनाव और कानून का भय न होना इन हत्याओं की प्रमुख वजह नजर आती है। कुछ घटनाएं अचानक गुस्से में हुई, तो कुछ में हत्या के बाद शव को छिपाने तक का प्रयास किया गया। इस तरह की घटनाएं पुलिस और प्रशासन के लिए यह एक गंभीर चुनौती बनकर उभरी है।

पीट-पीटकर हत्या की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। ज्यादातर मामलों में हत्या का कारण गुस्से में अंधा होकर पिटाई करने की घटना से जुड़ी हुई है। पिटाई इतनी घातक साबित हुई कि कई मामलों में मौके तो कई मामलों में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटनाएं लोगों में बढ़ती अधीरता, कानून के प्रति कम विश्वास और छोटे विवादों को भी हिंसा से सुलझाने की प्रवृत्ति की ओर इशारा कर रही है। कुछ मामलों में शराब या नशीले पदार्थों का सेवन भी हिंसा का कारण बना है।

वहीं, बता दें कि इस तरह के मामले रुक नहीं रहे हैं, ऐसे मामले हर दिन लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बता दें कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में भूमि विवाद को लेकर 17 अप्रैल को हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की 20 अप्रैल को मौत हो गई। वहीं, 26 अप्रैल को उजियारपुर थाना क्षेत्र के अकहा विशनपुर गांव में जमीन के नीचे दबे युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। पत्नी ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया था। दलसिंहसराय के विद्यापति नगर रोड में 18 मई को लूटपाट मंें दो व्यवसायी को गोली मार कर भाग रहे दो बदमाशों को लोगो के पीट पीट कर हत्या कर दी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

5 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

5 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

6 घंटे ago