Samastipur

“लंबित मामलों का निर्धारित समय पर करें निष्पादन”, समस्तीपुर SP ने थानाध्यक्षों को सौंपे टास्क

समस्तीपुर : स्थानीय कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन किया गया। इसमें एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सभी थाने के कार्यों की समीक्षा बारी-बारी से की। साथ ही अगले एक माह का टास्क थानाध्यक्षों को सौंपकर निर्धारित समय पर उसे पूरा करने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने संगीन या सामान्य मामलों का अनुसंधान तेजी से कर उसका निष्पादन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी थानाध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे विधि – व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करें।

एसपी ने कहा कि विधि – व्यवस्था के मद्देनजर रात में थानाध्यक्ष के अलावे अन्य सीनियर अधिकारी भी रात्रि गश्ती करते रहें। इसकी माॅनिटरिंग वह खुद क्षेत्र में निकलकर करते रहेंगे। इसके अलावे शराब धंधेबाजों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस अफसरों को दिया गया।

एसपी ने थानेदारों को कहा कि जो भी केस लंबित है, उसका जल्द से जल्द निष्पादन करें। जो अभियुक्त फरार चल रहे हैं, उसे गिरफ्तार करें। वहीं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुख्यात अपराधियों को चिन्हित कर उनकी सूची बनाकर एसपी कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया है ताकी उनका नाम गुंडापंजी में दर्ज किया जा सके व कुख्यातों पर सीसीए लगाने की प्रक्रिया भी करायी जाए।

क्राइम मीटिंग में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ-2 विजय महतो, दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक शर्मा, पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी, रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी, मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर, लाइन डीएसपी सुनिल कुमार सिंह, ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज, साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक समेत सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

9 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

15 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

16 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

16 घंटे ago