Samastipur

प्रेमी युगल के घर से फरार होने का सिलसिला जारी, क्राइम कंट्रोल की जगह बयान दर्ज कराने में पुलिस परेशान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोरवा : प्रखंड क्षेत्र से प्रेमीयुगल के घर से फरार होने का सिलसिला जारी है. घटना पुलिस के लिए सर दर्द बना है. क्राइम कंट्रोल से ज्यादा इन आशिकों को बरामद कर कोर्ट में बयान करने में पुलिस ज्यादा परेशान है. बीते एक साल में 119 प्रेमीयुगल ने परिवार को अलविदा कहा. 63 युवतियों को शादी के बाद बरामद किया गया. वहीं 14 युवतियां शादी के पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ गई. दर्जनों जोड़ी अभी भी पुलिस की नजरों से ओझल हैं. 13 मामले में घर से निकली किशोरी मां बनने के बाद घर लौटी है.

क्राइम कंट्रोल की जगह बयान दर्ज कराने में पुलिस परेशान

17 महिलाएं अपने पति और बच्चों को छोड़ अपने आशिक का दामन थाम चुकी है. 7 युवतियों ने महज इसलिए खुदकशी कर ली कि उसे अभिभावक के दबाव के कारण आशिक को छोड़ना पड़ा. चार युवतियों ने तो घर के सारे गहने जेवर और पैसे लेकर परिवार वालों को अलविदा कह दिया. पुलिस का कहना है कि ऐसी घटनाएं हत्या, चोरी, डकैती व अन्य संगीन मामलों पर भारी पड़ता जा रहा है.

17 विवाहित महिलाओं ने पति व बच्चों को छोड़ आशिक का दमन थामा

परिजनों द्वारा पुलिस पर दबाव बनाया जाता है. हलई थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से एक महीने में सात जोड़ियां फरार हुई है. इसमें चार को बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस क्राइम कंट्रोल के लिए नीति बनाती है. इसके लिए कर्मियों को जिम्मेदारी सौंप जाती है. इसी बीच प्रेमीयुगल के भागने का मामला सामने आता है.

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

10 मिनट ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

24 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

1 घंटा ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

4 घंटे ago