समस्तीपुर : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को कर्पूरीग्राम पहुंचे जहां उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा की अब कर्पूरीग्राम स्टेशन सोनपुर मंडल से अलग होकर समस्तीपुर रेलमंडल में शामिल होगा। बता दें कि समस्तीपुर शहर से सटे होने के बावजूद कर्पूरीग्राम स्टेशन अब तक सोनपुर रेल मंडल के अधिन था। यह स्टेशन अब स्मार्ट, समावेशी और हरित मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके विकास कार्यों पर कुल 27.77 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। वहीं 14 करोड़ की लागत से समपार फाटक संख्या 59सी पर अंडर पास निर्माण कराया जाएगा।
इससे पहले रेल मंत्री पटना जंक्शन से स्पेशल सैलून से कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचे जहां केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर समेत अन्य लोगों ने रेल मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी डिग्री काॅलेज पहुंचे जहां कर्पूरी ठाकुर की प्रतीमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान काॅलेज परिसर में वह कर्पूरी ठाकुर के सांकेतिक झोपड़ी में भी पहुंचे जहां उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की जीवनी को जाना। इस दौरान कर्पूरी ठाकुर के झोपड़ी में रखे जांता को भी चलाया।
इसके बाद वह सीधे समपार फाटक संख्या 59सी पर पहुंचे जहां सब-वे निर्माण कार्य का शिलान्यास कर भूमि पूजन किया। इस दौरान रेल मंत्री ने खुद ही जेसीबी चलाकर मिट्टी हटाया। भूमि पूजन के बाद वह कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंच स्टेशन के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। बतातें चले कि कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन’ के तर्ज पर 3.30 करोड़ की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है। कर्पूरीग्राम स्टेशन पर सब-वे और स्टेशन के उन्नयन का शिलान्यास कर वह स्मृति भवन भी गये। इसके बाद वह समस्तीपुर जंक्शन के लिये निकल गये।
समस्तीपुर जंक्शन पर रेल मंत्री ने सबसे पहले नवनिर्मित महिला आरपीएफ बैरक व क्रु-लाॅबी का निरीक्षण किया। इसके बाद एक नंबर प्लेटफॉर्म पर स्टेशन निरीक्षण किया। इस दौरान समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने मंडल क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन बनमखी, सलौना, सहरसा व दौरम मधेपुरा स्टेशन की भी जानकारी ली।
इसके बाद रेल मंत्री सीधे मंडल कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने नवनिर्मित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम की बारीकियों से निरीक्षण के बाद वह मंथन सभागार पहुंचे जहां उन्होंने रेल अधिकारियों के साथ बैठक की व जरूरी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके बाद वह समस्तीपुर जंक्शन के लिये निकले जहां से वह पटना के लिये रवाना हो गये। पटना से दिल्ली के लोग वह फ्लाइट से सोमवार की रात रवाना होंगे।
सांसद शांभवी चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से प्रमुख मांगे रखी जिसमें समस्तीपुर- पटना- बनारस- नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस, बिथान- रोसड़ा- समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर- पटना- नई दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन, कर्पूरीग्राम- ताजपुर- महुआ- हाजीपुर रेल लाइन, रोसड़ा से पटना के लिये सीधी ट्रेन, शिवाजीनगर- रोसड़ा रेल लाइन व समस्तीपुर से दिल्ली के लिए एक एक्सप्रेस ट्रक की मांग रखी।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…