Samastipur

कबड्डी में लगूनियां रघुकंठ को दोहरा खिताब, साइकिल रेस के बालक वर्ग में टिंकू व कैफ एवं बालिका वर्ग में सोनाली व रजिया को पहला स्थान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत आयोजित प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर के बैनर तले शहर के पटेल मैदान में प्रखंड स्तरीय अंडर 14 एवं अंडर16 आयु वर्ग के बालिका संवर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में लगूनिया रघुकंठ की बच्चियों ने परचम लहराते हुए दोहरे खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन, बालिका वर्ग की कबड्डी में, विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा बालक वर्ग का फुटबॉल एवं बालक बालिका वर्ग के दोनों आयु वर्ग में साइकिलिंग रेस कराई गई।

यह प्रतियोगिता प्रखंड स्तर पर आयोजित की गई थी, और इसमें कई टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता में, छात्राओं ने कबड्डी के खेल में अपनी ताकत, चपलता और रणनीति का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के 32 कॉम्प्लेक्स से कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 बालिका वर्ग में उ.उ.म.वि. लगूनिया रघुकंठ की टीम विजेता एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय जितवारपुर चौथ की टीम उपविजेता रही जबकि अंडर-16 आयु वर्ग में लगूनिया रघुकंठ एंव उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर सिंधिया जगतसिंहपुर क्रमश: विजेता व उपविजेता रही।

वहीं अंडर-14 बालक वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता में रेलवे कॉलोनी गोल्फ फील्ड उच्च माध्यमिक विद्यालय विजेता रहा जबकि आरएसबीकेइंटर की टीम उपविजेता रही. इसी तरह अंडर-14 बालक वर्ग के साइकिलिंग रेस में रहीमपुर रुदौली के टिंकू कुमार, जितवारपुर चौथ के मो. अनातुल्लाह व हरिशंकरी के मानस कुमार एंव बालिका वर्ग में लगूनिया रघुकंठ की रजिया प्रवीण, शंभूपट्टी की पूजा कुमारी व मध्य विद्यालय गोल्फ फील्ड की मिस्टी रानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।

जबकि साइकिलिंग रेस के अंडर-16 बालक संवर्ग में जितवारपुर चौथ के मोहम्मद कैफ प्रथम, केवट जागीर के विशाल कुमार द्वितीय एंव रहीमपुर रुदौली के अनुकल्प कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका संवर्ग में लगूनिया रघु कंठ की सोनाली कुमारी, जगतसिंहपुर की वैष्णवी कुमारी एवं केवस जागीर की तनिष्का राज क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार, प्रखंड राजस्व पदाधिकारी नीलमणि कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विनीत रंजन ने संयुक्त रूप से सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में खेल विभाग के सहायक बरुण कुमार सिंह, प्र.अ. सुनील कुमार महतो, प्रधानाध्यापक कौशल कुमार, लेखपाल प्रतीक कुमार, सुभीत कुमार सिंह, विनय कुमार विनय, रजनीश कुमार पांडे, रेणु कुमारी, वंदना कुमारी, खुशबू कुमारी आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

6 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

6 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

7 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

12 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago