जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय की घोषणा पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने CM नीतीश को दिया धन्यवाद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए धन्यवाद दिया है। कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है जो स्वागत योग्य कदम है। मंत्री ने बताया कि नीतीश कुमार जननायक के सपनो को साकार करने के लिए हमेश प्रत्यनशील रहे हैं। इसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। जननायक के सम्मान में राजग सरकार लगातार कदम उठाती रही है। इस निर्णय का स्वागत करता हूं और जिस प्रकार राजग की सरकार भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
कर्पूरी ठाकुर के नाम पर बनेगा कौशल विश्वविद्यालय
बता दें कि मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि ‘सात निश्चय’ कार्यक्रम के तहत राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘अगले पांच वर्षों में युवाओं के कौशल विकास के लिए ‘सात निश्चय’ के तहत जारी कार्यक्रम को विस्तारित किया जाएगा। आने वाले समय में कौशल विकास के लिए एक कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी, जिसका नाम बिहार के गौरव भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के नाम पर जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय रखा जाएगा ताकि राज्य के युवाओं को कौशल विकास की नयी दिशा मिल सके।’’

15 सालों में 8 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
सीएम ने कहा कि 2005 से 2020 के बीच बिहार के आठ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई। उन्होंने कहा, ‘‘युवाओं को सरकारी नौकरी तथा रोज़गार उपलब्ध कराने की गति को और तेज़ करने के लिए, 2020 में सुशासन के कार्यक्रम ‘सात निश्चय-2’ के तहत हमने 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों को रोज़गार देने का संकल्प लिया था। बाद में, इस लक्ष्य को बढ़ाकर अगस्त 2025 तक 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 38 लाख लोगों को रोज़गार का लक्ष्य कर दिया गया।’’






