तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल और परिवार से छह साल के लिए निकाले जाने के बाद अब तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई को लेकर बातचीत की है। एक साक्षात्कार में तेजस्वी यादव ने बड़े भाई तेज प्रताप यादव की खूबियां गिनाते हुए कहा कि वो परिवार के लिए काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। तेजस्वी यादव ने इस साक्षात्कार में कहा, ‘वो सब काम कर सकते हैं। पायलट भी हैं, बांसुरी भी अच्छा बजाते हैं। रील भी बना लेतै हैं और एमएलए भी हैं। भाई की खूबियां बताते हुए तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि वो परिवार को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाई होने के नाते हम उनको इतना तो सही मानते हैं कि वो हमेशा परिवार को लेकर प्रोटेक्टिव रहते हैं।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। दरअसल तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से उनकी एक तस्वीर अनुष्का यादव के साथ काफी वायरल हुई थी। इस पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ अपना इजहार-ए-इश्क भी किया था। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद काफी हंगामा मच गया था। शुरू में तेज प्रताप यादव ने कहा था कि यह पोस्ट उन्हें तथा उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश थी। हालांकि बाद में उन्होंने खुद कहा था कि वो पोस्ट उन्होंने खुद किया था।
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने घोषणा की है कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। वह समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से विधायक हैं। तेज प्रताप यादव ने शनिवार शाम यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा था कि हां,इस बार मैं महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ूंगा। मेरे विरोधियों को जरूर दिक्कत होगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे लोगों का समर्थन प्राप्त है…बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया मंच ‘टीम तेज प्रताप यादव’ से जुड़े हैं।’
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…