Bihar

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, अपराधी ने कहा- 24 घंटे में गोली मार दूंगा

बिहार में अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई. व्हाट्सएप के जरिये एक अज्ञात नंबर से मैसेज किया गया. जिसमें धमकी दिया गया कि, 24 घंटे के भीतर सम्राट चौधरी को गोली मार देंगे. जानकारी के मुताबिक, एक समर्थक के फोन पर अज्ञात नंबर से मैसेज किया गया है. आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

24 घंटे में गोली मारने की धमकी

यह धमकी भरा मैसेज शनिवार की रात को किया गया. पुलिस अज्ञात नंबर को ट्रेस कर रही और उसी के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है. व्हाट्सएप पर मैसेज में साफ लिखा गया है कि “24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा सच बोल रहा हूं.” वहीं, सूत्रों की माने तो सम्राट चौधरी की सुरक्षा में जितने भी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, उन्हें यह जानकारी दे दी गई है. जिसके बाद सभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए हैं.

नंबर को ट्रेस कर रही पुलिस

इधर, पुलिस नंबर को ट्रेस करने की कोशिश में जुटी है और साइबर सेल की मदद ली जा रही है. ताकि धमकी देने वाले की सही लोकेशन और पहचान सामने आ सके. फिलहाल, मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है. याद दिला दें कि, इससे पहले बिहार के कई नेताओं को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.

इन नेताओं को मिल चुकी है धमकी…

हाल ही में केंद्रीय मंत्री व लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान को धमकी मिली थी. वैशाली की सांसद वीणा देवी को भी अज्ञात नंबर से फोन कॉल के जरिए गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई थी. इनके अलावा पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी. वहीं, अब सम्राट चौधरी को मिली धमकी के बाद पुलिस हरकत में आ गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago