समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक शादीशुदा महिला को उत्तराखंड के एक लड़के से प्यार हो गया। दोनों की दोस्ती पहले फेसबुक पर हुई। मैसेंजर पर धीरे-धीरे बात शुरू हुई। एक दिन लड़के ने महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगा। महिला ने बेझिझक उसे अपना फोन नंबर दे दिया। जिसके बाद से दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी।
बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए और फिर महिला ने प्रेमी से शादी करने का इरादा कर लिया। 14 जुलाई को महिला अपने बच्चों को छोड़कर समस्तीपुर से भाग गई। महिला का नाम साबरिन प्रवीण (28 वर्ष) है। महिला का ससुराल मुजफ्फरपुर में है। पति का नाम मोहम्मद अशरफ (29 वर्ष) है।
साबरिन से शादी करने से पहले मोहम्मद अशरफ शादीशुदा थे। उसकी पत्नी मर चुकी थी और उन्हें एक बेटा था। उसने सारबिन प्रवीण से 4 साल पहले शादी की थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटा हुआ था। प्रेमी रईस ने बताया, ‘उत्तराखंड से मैं यहां अपनी मर्जी से आया हूं। सोशल मीडिया के जरिए डेढ़ सालों से पूसा थाना इलाके के रहने वाली एक महिला सारबिन प्रवीण (28 वर्ष) से उसकी बातचीत हो रही थी।
महिला ने पहले ही बता दिया था कि वो शादीशुदा है। उसके बाद भी मैं उससे प्यार करता रहा। बात इतने आगे तक बढ़ गई कि साबरिन अपनी शादीशुदा जिंदगी को पीछे छोड़ कर घर से भाग गई। साबरिन के अचानक मायके से गायब होने के बाद उसके पिता ने पूसा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस एक्टिव हुई और महिला की खोजबीन में जुट गई। घर वालों ने बताया कि साबरिन अपना मोबाइल भी साथ ले गई है।शनिवार को पुलिस दोनों को उत्तराखंड से लेकर समस्तीपुर पहुंची। रविवार को दोनों की मेडिकल जांच कराई गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तराखंड के रहने वाले रईस अली के रूप में की हुई है। रईस को जेल भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…