Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों को DM ने दिलायी पद व गोपनीय की शपथ

समस्तीपुर : नगरपालिका उपनिर्वाचन में विजयी सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। वहीं वार्ड संख्या 43 की पार्षद सीमा कुमारी सीढ़ी चढ़ कर डीएम कार्यालय तक पहुंचने में असमर्थता जतायी। इन्होंने अभी हाल ही में ऑपरेशन कराया था।

सूचना मिलने पर डीएम स्वयं प्रथम मंजिल पर स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से नीचे उतर कर उपनिर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में पार्षद सीमा कुमारी को शपथ दिलायी। डीएम के इस व्यवहार पर मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना करते हुये कहा कि डीएम पार्षद को शपथ दिलाने के लिये अपने ऑफिस से नीचे उतर कर दूसरे कार्यालय में पहुंच गये यह अपने आप में एक मिसाल है।

बता दें कि नगर निगम समस्तीपुर के वार्ड संख्या 15, 29 एवं 43 में उपनिर्वाचन कराया गया था। इन तीनों वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ ग्रहण कराने के बाद जिलाधिकारी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही पार्षदों से अनुरोध किया कि वे बिना किसी भेदभाव के अपने अपने वार्ड की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। ताकि वार्ड के लोगों में उनके व नगर निगम के प्रति आस्था व विश्वास कायम रहे। मौके पर पार्षदों के प्रतिनिधि व उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित निर्वाचन कार्यालय के कई कर्मी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

1 घंटा ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

4 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

4 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

4 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

8 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

12 घंटे ago