Samastipur

करेंट लगने से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई कर्मी की मौ’त, अर्थिंग के तार की चपेट में आया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड पंचायत में शनिवार की शाम बिजली पोल में लगे अर्थिंग में आ रहे विधुत प्रवाह की चपेट में आने से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या-7 मल्लिक टोला निवासी जुगेशर मलिक के पुत्र सहदेव मलिक (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

पांड के जनप्रतिनिधि प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि सहदेव मलिक दलसिंहसराय नगर परिषद में एनजीओ के माध्यम से साफ-सफाई का काम करते थे। वह आज काम कर के घर लौटे थे। गर्मी अधिक होने के कारण स्नान कर के घर के बाहर आये। वहीं घर के पास ही लगा बिजली के पोल का अर्थिंग जमीन में गड़ा हुआ था। जिसमें करेंट आ रहा था, परन्तु यह जानकारी किसी भी ग्रामीण को नहीं था। वह जैसे ही आर्थिंग के पास पहुँचे उस आर्थिंग वाले तार के सम्पर्क में आगये जिससे उनको तेज झटका लगा। आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें तार से अलग किया और आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान सहदेव की मौत हो गई।

वहीं अस्पताल कर्मियों ने मौत की सुचना ऑडी के रूप में पुलिस को देते हुए आगे की करवाई में जुटी थी। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के दो बेटे है एवं एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रकिया में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

5 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

5 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

16 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

16 घंटे ago