Bihar

पटना में कांग्रेस के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, अल्लावारू बोले- सरकार आई तो लाखों नौकरियां देंगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार चुनाव में रोजगार और नौकरी का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा बनकर सामने आ रहा है। नीतीश सरकार ने जहां अगले 5 साल में एक करोड़ से ज्यादा नौकरी और रोजगार देने का दावा किया है, तो वहीं अब महागठबंधन की सहयोगी कांग्रेस ने भी शनिवार को पटना के ज्ञान भवन में महा रोजगार मेले का आयोजन किया। जिसमें हजारों की तादाद में युवा पहुंचे। मेले में युवाओं की भारी भीड़ रोजगार की तलाश में पहुंची। इस मेले में वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त कई कंपनियों ने हिस्सा लिया और प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।

इस मौके पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि बिहार में नौकरी और पलायन सबसे बड़ा मुद्दा है। जिसको हमने ‘नौकरी दो, पलायन रोको यात्रा’ के जरिए उठाया है। जिम्मेदार विपक्ष के नाते हम सिर्फ समस्यायों को हाइलाइट नहीं कर रहे, बल्कि समाधान भी निकाल रहे हैं। विपक्ष में रहते हुए रोजगार मेला हमारा छोटा सा प्रयास है, कि बिहार के आम लोगों को रोजगार कैसे दिया जा सके। अगर हम सरकार में आएंगे तो यही काम लाखों की तादाद में करेंगे।

अल्लावारू ने कहा कि रोजगार मेले में एप्लीकेशन बहुत ज्यादा होते हैं। सेलेक्शन का काम प्राइवेट कंपनियों का होता है। हमारा काम प्राइवेट कंपनियों और युवाओं को मिलाना है। जिस युवा में जितनी सामर्थ्य है, और कंपनियों की जो जरूरतें हैं। उसके मुताबिक जरूर नौकरियां मिलेंगी। हमारा प्रयास समस्या का समाधान देने का है। भले ही कुछ हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी। लेकिन हमारी सरकार बनती है, तो और ताकत से समस्या का हल ढूंढेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

7 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

8 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

8 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

13 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

20 घंटे ago