Samastipur

न्यायालय के आदेश पर उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का रोका गया वेतन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : अनन्य विशेष उत्पाद न्याधीश प्रथम ने एक लंबित कांड में सुनवाई करते हुए उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। आदेश में कहा गया है कि उजियारपुर थाना कांड संख्या 142/2024 से संबंधित एक मामले में पुलिस की ओर से न्यायालय के आदेशों का अनुपालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है।

मामले में अभियुक्त मंजय राय, अभिषेक यादव व संजीव राय को माननीय उच्च न्यायालय पटना के आदेश अनुसार न्यायालय में अभियुक्तों को इस शर्त पर जमानत का लाभ दिया गया की बंध पत्र स्वीकृत करने से पूर्व अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास का जांच किया जाए। इसके बाद 16 अगस्त 2024 को उजियारपुर थाना से अपराधिक इतिहास की प्रतिवेदन की मांग की गयी।

इसके बाद भी कई बार उजियारपुर थानाध्यक्ष से रिपोर्ट की मांग की गई थी। बावजूद इसके निर्धारित समय-सीमा के भीतर पुलिस की ओर से कोई जानकारी या रिपोर्ट न्यायालय को नहीं दी गई। इस संबंध में 25 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र प्रेशित किया गया, लेकिन इसके बाद भी कोई प्रतिवेदन न्यायालय को प्राप्त नहीं हुआ और ना ही आपराधिक इतिहास की प्रतिवेदन अब तक न्यायालय में दाखिल किया गया।

न्यायालय ने इसे न्यायिक आदेशों की अवहेलना माना और स्पष्ट किया कि आदेशों की अवहेलना को हल्के में नहीं लिया जा सकता। आदेश में कहा गया है कि थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का वेतन अगले आदेश तक स्थगित रहेगा और इसकी जानकारी कोषागार पदाधिकारी को भी भेज दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

6 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

15 घंटे ago