Samastipur

CM के फैसले को JDU नेताओं ने बताया ऐतिहासिक, समस्तीपुर में जिलाध्यक्ष बोले- जनता को बड़ी राहत दी; विकास में मिलेगी मदद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार में अब सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। इससे जरुरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उक्त बातें जदयू के जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने कही। वे गुरुवार को जदयू कार्यालय लोहिया आश्रम में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने पहले बिहार को लालटेन युग से बाहर निकाला था। हर घर बिजली पहुंचायी। अब बिना पैसा के 125 यूनिट बिजली देने से बिहार के गरीबों का घर रोशन हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि 20 साल पहले बिहार में दो से चार घंटे ही बिजली रहती थी। पूरा बिहार अंधकार में डूबा था। वर्तमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार में बिहार में 20 से 22 घंटे बिजली रहती है। एनडीए की सरकार ने गरीबों को पहले राशन और अब बिजली फ्री कर दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी चार सौ से 11 सौ हो गयी है। सही मायने में यह गरीबों की सरकार है। मौके पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी, सुबोध कुमार सिंह, हरिहर सहनी, दयानंद ठाकुर, मनीष कुमार, अशरफी सहनी, मनीष कुमार, अनश रिजवान आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

55 मिनट ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

1 घंटा ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

2 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

2 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

7 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

14 घंटे ago