समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में चार्जशीटेड अपराधियों के नाम गुंडा पंजी में होंगे दर्ज, DSP और इंस्पेक्टर करेंगे माॅनिटरिंग

IMG 20250626 WA0160

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले समस्तीपुर पुलिस कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क है। मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद जिला पुलिस ने चार्जशीटेड अपराधियों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन अपराधियों के नाम गुंडा पंजी में दर्ज किए जाएंगे, जिससे पुलिस निगरानी और कानूनी कार्रवाई को प्रभावी बना सके। हाल में संपन्न क्राइम मीटिंग में भी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने इसको लेकर थानाध्यक्षों को निर्देश दिये थे।

इसके बाद से ही जिले के सभी थानों में पुराने रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा हैं और लंबित केसों की फाइलों की समीक्षा की जा रही है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में लंबित गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) मामलों की वास्तविक संख्या शीघ्र उपलब्ध कराएं। साथ ही, एसपी द्वारा डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को थानावार वारंटों की गहन मिलान प्रक्रिया की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी की जा रही है।

IMG 20250515 WA0048

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

एसपी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सीसीए से संबंधित प्रस्तावों को जल्द से जल्द जिला कार्यालय में भेजा जाए, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। माना जा रहा है कि इस सख्ती का असर आगामी चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा शराब के मामलों में आरोपित व्यक्तियों के नाम भी गुंडा पंजी में दर्ज किए जाएंगे। गुंडा पंजी में दर्ज अपराधियों की थानों में नियमित परेड भी कराई जाएगी।

IMG 20240904 WA0139

डीएसपी और इंस्पेक्टर करेंगे वारंटों का थानावार मिलान :

हर थाना क्षेत्र में लंबित एनबीडब्ल्यू की समीक्षा और उनके मिलान की जिम्मेदारी अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और इंस्पेक्टरों को सौंपी जाएगी। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी स्तर पर कोई नाम या वारंट छूट न जाए। इसके लिए जिला स्तर पर मॉनिटरिंग सेल भी गठित किए जाने की योजना है। वहीं कोर्ट में भी गैर जमानतीय वारंट की वास्तविक लंबित संख्या सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इससे जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई है। चुनाव के दौरान प्रतिनियुक्त होने वाले अर्द्धसैनिक बलों के आवासन और परिवहन की सुविधाओं का उपलब्धता की समीक्षा का निर्देश भी दिया गया है। एसपी ने बताया कि हर माह जेल का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि भयमुक्त माहौल में विधानसभा चुनाव संपन्न कराया जा सके व अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

कोर्ट में दिए जाएंगे जमानत रद्द करने के आवेदन :

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट में लंबित वादों के निष्पादन के लिए आरोपी और गवाहों की ससमय हाजिरी सुनिश्चित कराने को कहा गया है। वहीं गंभीर मामलों में जमानत पर बाहर चल रहे अपराधियों के खिलाफ कोर्ट में जमानत रद्द करने के आवेदन दिये जाएंगे। एसपी ने जिला बदर किए गए अपराधियों की दैनिक गतिविधि की रिपोर्ट सभी थानों से मांगी गया है।

IMG 20250204 WA0010

बयान :

मुख्यालय के निर्देश पर बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी पुलिस विभाग कर रही है। गुंडापंजी को अपडेट कर उसमें दर्ज अपराधियों की थानों में नियमित परेड कराई जाएगी। वहीं कुख्यात व गंभीर मामलों के बदमाशों पर सीसीए लगा उन्हें जिला बदर किया जाएगा।

अरविंद प्रताप सिंह, एसपी समस्तीपुर

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250404 WA0105 1

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150