Samastipur

बलान व जमुआरी नदी की उहाड़ी से क्षेत्र को मिलेगा लाभ : सीएम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : सीएम नीतीश ने कहा कि सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल, अस्पताल से लेकर हर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचे, इसके लिए हमलोग निरंतर लगे रहते हैं। बलान और जमुआरी नदी के गाद की उड़ाही हो जाने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। सरायरंजन में मुसापुर में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिलान्यास किए गए विकास योजनाओं का काम निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ठीक ढंग से पूर्ण हो। इसका विशेष रूप से ख्याल रखें।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के प्रथम चरण में 13 जनवरी 2025 को जिला में भ्रमण के दौरान शिलान्यास किए गए विकास योजनाओं की घोषणा की थी। इनमें बलान एवं जमुआरी नदी के गाद उड़ाही कार्य के अंतर्गत 78.70 किमी तक बलान नदी के मुसापुर गांव के नजदीक से लेकर बेगूसराय जिलान्तर्गत नउला ग्राम के निकट भीठ स्लूईस तक नदी के तल सफाई कार्य करने की घोषणा की थी।

इस योजना के कार्यान्वयन से बलान व जमुआरी नदी में ग्रीष्मकाल में भी पर्याप्त पानी का जलस्तर बना रहेगा,जिससे नदी के दोनों तरफ बसे हुए गांव में भूमिगत जल की समस्या का समाधान होगा। साथ ही साथ बाढ़ की अवधि में नदी के दोनों तरफ बसे हुए इलाकों में पानी का अनावश्यक फैलाव तथा जल जमाव की समस्या का समाधान भी होगा। योजना के कार्यान्वयन से समस्तीपुर जिलान्तर्गत पूसा, ताजपुर, मोरवा, सरायरंजन, विद्यापतिनगर एवं दलसिंहसराय प्रखंड, बेगूसराय जिलान्तर्गत तेघड़ा, मंसुरचक, वीरपुर एवं भगवानपुर प्रखंड तथा मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत मुरौल एवं सकरा प्रखंड के लोग लाभान्वित होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

48 मिनट ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

13 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

14 घंटे ago