Bihar

RJD मंत्रियों के घर अपराधी ठहरते थे, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को घेरा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं। अब बिहार आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें उन दिनों को भी याद करना चाहिए जब वर्ष 1990 से 2005 तक बिहार में अत्याचार और भय का माहौल था। बिहार बदनाम और बीमार हो गया था। तब मुख्यमंत्री और राजद के अन्य मंत्रियों के आवास पर अपराधी आते-जाते थे। मंत्रियों के आवास पर अपराधी ठहरा करते थे।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में कोई भी अपराध करता है तो उसे जेल भेजा जाता है। सख्त सजा अपराधियों को दी जा रही है। पूरी दुनिया कह रही है कि बिहार में तेजी से विकास हुआ है।

सड़कें, बिजली दुरुस्त हुई हैं। अस्पतालों में बेहतर इलाज हो रहा है। किसानों की उन्नति हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सब काम हो रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा सहयोग बिहार के विकास में मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2020 में राजद को यह भ्रम हो गया था कि उनकी सरकार बनने वाली है तो दो दिनों तक राज्य में इनके लोगों ने तांडव मचाया था। यह बताने के लिए काफी है कि इनका चरित्र क्या है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर प्रधानमंत्री 18 जुलाई को मोतिहारी आ रहे हैं। वह जब भी यहां आते हैं, बिहार के लिए सौगात और खुशियां लेकर आते हैं। मोतिहारी के लोग प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

34 मिनट ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

15 घंटे ago