Samastipur

समस्तीपुर में BitCoin के नाम पर एक अरब रुपये लेकर फरार हुए पंकज के घर हुई कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर गांव सहित आसपास गांव और दूसरे जिले के करीब दो सौ लोगों का बिटक्वाइन के नाम पर करीब एक अरब लेकर फरार आरोपी रामपुर जलालपुर निवासी पंकज कुमार चौधरी के कुर्की की कार्रवाई की गई।

दंडाधिकारी अवर निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची दारोगा राजलक्ष्मी कुमारी, रंजीत कुमार सिंह, निर्मला देवी, प्रणय कुमार सिंह और बल के सहयोग से न्यायलय के आदेश पर कुर्की की कई की। टीम ने घर से घरेलू उपयोग की वस्तु अलमारी, पलंग, कुर्सी, सोफा, वर्तन सहित अन्य समान को सूचीबद्ध करते हुए जप्त किया।

बताते चले कि राशि वर्ष 2021 में राशि बीस माह में दुगुना करने के नाम पर पंकज चौधरी ने गांव सहित आसपास के गांव और जिला के करीब दो सौ लोगों का करीब एक अरब रुपये लेकर फरार हो गया। इस बाबत गांव के ही पंकज कुमार चौधरी ने पुलिस को आवेदन देकर एक करोड़ 18 लाख 20 हजार रुपये बिटक्वाइन कंपनी के नाम पर ठग लेने का आरोप लगाया है। आवेदन के आरोप आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 195 / 21 दर्ज करते हुए करवाई में जुट गई।

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी पंकज कुमार गांव के ही गांव ही तीन अन्य दोस्त रामबाबू चौधरी के पुत्र शिवम चौधरी, उमेश प्रसाद चौधरी के पुत्र अमित कुमार उर्फ़ मिथुन और रामबाबु चौधरी के पुत्र सौरभ कुमार के साथ मिलकर काम करता था। गांव वाले जब रुपये वापस करने का दबाब बना रहे तब वह रुपये वापस करने की बात करता था। इतना ही नही गांव में समाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई थी। जिसमें चारो दोस्तो ने मूलधन वापस करने की बात स्वीकार किया था। लेकिन इसी बीच मास्टरमाइंड पंकज गांव छोड़ कर फरार हो गया। इससे पूर्व इस मामले में दो अन्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

2 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago