समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में गरज के साथ कहीं कही हल्की वर्षा हो सकती है।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने मंगलवार को 15 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस दौरान औसतन 20 से 25 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।
पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 एवं दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री एवं न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकता है। इस दौरान दिन एवं रात के समय ऊच्च आद्रता एवं तापमान के कारण अहसजता का स्तर अधिक रहने का अनुमान है।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…