Samastipur

समस्तीपुर: स्मार्ट मीटर नहीं लगाने पर विद्युत कर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर से पूरे गांव का कनेक्शन काटा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के रेबरा पंचायत के रामनगर गांव स्थित वार्ड संख्या-5 व वार्ड संख्या-6 एवं खानपुर उत्तरी पंचायत के रंजीतपुर गांव में बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के लिये उपभोक्ताओं से तनातनी हो गई। बताया जाता है कि बिजली विभाग के कर्मियों ने कुछ लोगों के घर पर स्मार्ट मीटर लगा दिया। शेष उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे थे।

उपभोक्ताओं ने बताया कि रमाकांत राय, गन्नौर राय, गायत्री देवी, अशोक सदा, नीलम देवी, रंजीत पासवान, सतन सदा, रविंद्र सदा, कमलेश पासवान सहित अन्य के घर पर विभाग के कर्मी ने स्मार्ट मीटर लगा दिया। राजद नेता जयवीर पासवान, रमन राय, सुरेंद्र राय, मनोज पासवान, सुनील पासवान आदि ने स्मार्ट मीटर लगाने पर विरोध जताया।

बिजली विभाग के कर्मियों एवं उपभोक्ताओं के बीच इसको लेकर काफी तू तू मैं मैं हुई। बताते हैं कि बिजली विभाग के कर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर पर से इस गांव के लोगों का बिजली कनेक्शन ही काट दिया। इससे विद्युत उपभोक्ता इन कर्मियों व विद्युत विभाग के प्रति काफी आक्रोशित हो गए। उपभोक्ता गोल बंद होकर सड़क पर उतर कर सड़क जाम करने लगे।

उधर, कई उपभोक्ताओं ने सड़क जाम करने की चेतावनी विभागीय अधिकारियों को भी दिया। राजद नेता इशहाख आदिल कार्यकर्ताओं के साथ विभागीय अधिकारी से वार्तालाप की। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के आक्रोश को भांपते हुये ट्रांसफार्मर से इस गांव का लाइन जोड़वा कर बिजली सेवा बहाल कराया। गांव में बिजली सेवा बहाल होते ही उपभोक्ताओं ने सड़क जाम स्थगित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

14 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

16 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago