Samastipur

शांभवी चौधरी का तेजस्वी और प्रशांत किशोर पर तंज कहा जब मौका था तब चरवाहा स्कूल खोला, अब नौकरी की बात करते हैं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समाहरणालय के सभा कक्ष में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, सांसद शांभवी चौधरी, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार, विधायक अशोक कुमार मुन्ना, रणविजय साहू, अख्तरूल इस्लाम शाहीन, आलोक कुमार मेहता, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद शांभवी चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जब मौका था तो चरवाहा विद्यालय खोलते रहे, अब कलम और नौकरी की बात कर रहे हैं। जब उपमुख्यमंत्री थे तब युवा आयोग क्यों नहीं बनाया?” साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार विकास के लिए कार्य कर रही है, और विपक्ष सिर्फ कमी निकालने का काम कर रहा है।

प्रशांत किशोर को लेकर उन्होंने कहा, “हम उन्हें नोटिस नहीं करते। वह कोई भी बात प्रमाणित नहीं कर पाए हैं। दलित महिला पर टिप्पणी से पहले उन्हें सोचने की जरूरत है। दो नाव पर सवार होकर कोई लक्ष्य नहीं हासिल होता।”

चिराग पासवान पर पूछे गए सवाल के जवाब में शांभवी चौधरी ने कहा कि “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” चिराग पासवान का विजन है, और उनका 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का बयान इसी दिशा में है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद चिराग पासवान के साथ है, और एनडीए मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

4 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

12 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

13 घंटे ago