समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

वारिसनगर के एक गांव से अपहृत लड़की एक महीनें बाद उत्तरप्रदेश से हुई बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत लड़की को पुलिस ने एक माह बाद उत्तर प्रदेश से बरामद किया है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि उक्त लड़की उत्तर प्रदेश के शामली जिला में रह रही है। एसआई मो. आजाद व महिला सिपाही पल्लवी ने उसे बरामद कर वारिसनगर थाना लाया। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि शनिवार को मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि पीड़िता के परिजन ने थाना में मई महीने में ही एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150