समस्तीपुर : बकरीद पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम नगर व मुफस्सिल थाने की पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव व मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के साथ में बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।
फ्लैग मार्च धरमपुर से प्रारंभ होकर बाइपास होते मगरदही घाट, पुरानी पोस्ट आफिस रोड, रामबाबू चौक, स्टेशन रोड, बंगाली टोला बहादुरपुर, गोला रोड होते वापस थाना परिसर पहुंचा। मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांति पूर्वक त्योहार मनाने और अफवाहों से बचने की अपील की।
वहीं नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव व मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने लोगों से शांति सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने और कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी।
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…
समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…
घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…