समस्तीपुर स्टेशन पर 63 लीटर शराब संग दो महिला स्मगलर गिरफ्तार, शराब की अनुमानित मुल्य 29 हजार रुपये
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक नवीन सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार, जीआरपी सहायक उप निरीक्षक धुरंधर सिंह ने संयुक्त रूप से प्लेटफार्म के सर्कुलेटिंग एरिया एवं गाड़ियों में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान समस्तीपुर प्लेटफार्म नंबर एक पर दो महिलाओं को संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ कर पूछताछ की। इस दौरान दोनों के पास से 62.48 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।
इसकी अनुमानित कीमत लगभग 29,000 रुपए आंकी गई। उक्त दोनों महिला कारोबारी की पहचान लीला देवी पति गंगो साहनी, ग्राम सुजानपुर, थाना गढ़पुरा, बेगूसराय तथा पुतुल देवी, पति छोटे साहनी ग्राम सरजाहिया, थाना हसनपुर, जिला समस्तीपुर के रूप में की गई है।

