मिथिला रेंज में 5 सालों से जमे पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर, DIG ने समस्तीपुर SP से भी मांगी सूची
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : मिथिला रेंज में 31 मई तक एक ही जिला में पांच वर्ष या उससे अधिक की अवधि पूर्ण कर चुके सिपाही संवर्ग से लेकर पुलिस इंस्पेक्टर एवं समकक्ष कोटि के पुलिसकर्मियों का तबादला किया जाएगा। इसको लेकर डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने समस्तीपुर एसपी, मधुबनी एसपी व दरभंगा एसएसपी से 26 जून तक सूची मांगी है।
सूची मिलते ही डीआईजी कार्यालय द्वारा पांच वर्ष पूरा कर चुके पुलिसकर्मियों को रेंज के अलग-अलग जिलों में तबादला किया जाएगा। तबादला को लेकर पूर्व से कयास भी लगाई जा रही थी। डीआईजी द्वारा जारी पत्र के साथ ही पुलिसकर्मियों की सूची बनाने के लिए एक निर्धारित प्रारूप भी दिया गया है। इसमें पुलिस अधिकारी व कर्मी का नाम, पद, गृह जिला, जन्म तिथि, नियुक्ति तिथि, वर्तमान एवं पूर्व स्थापना की विवरणी आदि भेजनी है।

