समस्तीपुर SP के जनता दरबार में 33 महिला और पुरुष फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे, संबंधित पदाधिकारियों को मिला निर्देश
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से कुल 33 महिला और पुरुष फरियादी अपनी समस्या लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय आए थे। समस्याओं से संबंधित आवेदन एसपी को दिया। इस दौरान एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।
एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं, उसे त्वरित गति से निष्पादन कर जानकारी दें। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार जनता दरबार का आयोजन का किया जा रहा है। जिससे अधिक अधिक से मामले की जन सुनवाई संभव हो सके व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ मिल सके।

