Samastipur

समस्तीपुर: बिजली करंट की चपेट में आने से विवाहिता चांदनी की दर्दनाक मौ’त, मायके में हुआ हादसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रहियार दक्षिण पंचायत के काकर घाट वार्ड संख्या-11 निवासी की विवाहिता की अपने मायके छतौनी धोबियाही में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका की पहचान काकर घाट निवासी राम सुंदर साहनी की 22 वर्षीय पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मृतिका चांदनी कुमारी अपने मायके दहियार रन्ना पंचायत के छतौनी धोबियाही वार्ड संख्या-10 में रह रही थी।

बताया जाता है कि वह लगभग दस दिन पूर्व भोपाल से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन डीएलएड की पढ़ाई पूरी कर मायके लौटी थी। मायके लौटने के बाद से ही वह अपने घर पर ही रहकर परिवार के साथ समय बिता रही थी। घटना शनिवार को उस समय घटी जब चांदनी अपने घर के दरवाजे पर बांस के कच्चे लगी को रख रही थी। इसी दौरान अनजाने में वह 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गई।

करंट इतना तेज था कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की मां, पिता, भाई एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतका की शादी करीब दो वर्ष पूर्व शिवाजीनगर प्रखंड के कंकर गांव निवासी राम सुंदर सहनी के साथ हुई थी। मृतका के पति वर्तमान में उड़ीसा की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं।

मृतिका चांदनी शादी के बाद भी अपने पढ़ाई के प्रति समर्पित थी और डीएलएड की पढ़ाई पूरी करने के लिए अपने मायके में ही रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और विद्युत विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई। घटना की जानकारी शिवाजीनगर पुलिस और बिजली विभाग के जेई को भी दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही शिवाजीनगर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है, परिजन सरकारी सहायता और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने बताया कि छतौनी धोबियाही में विद्युत तार की संपर्क में आने से एक महिला की मौत होने की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया हैै। शिवाजीनगर कनीय विद्युत अभियंता आकाश वर्मा ने बताया कि विद्युत तार की संपर्क में आने से एक महिला की मौत होने की जानकारी मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

5 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

5 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

6 घंटे ago