Samastipur

शिवाजीनगर में छत से गिरकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के नरसिंहा गांव ठीकारी टोला वार्ड संख्या-7 निवासी महेश मुखिया के पुत्र लालो मुखिया उम्र 35 की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। वह एक माह पूर्व गांव आया था। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग 9 बजे हल्की बारिश हुई थी। उसी दौरान मृतक लालो मुखिया अपने दो मंजिला मकान की छत से गेहूं से भरा बोड़ा नीचे उतार रहा था।

इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। जिसे प्राथमिक उपचार कराया गया। डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा ले जाने को कहा। डीएमसीएच पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीला देवी और तीन छोटे-छोटे बच्चों दो पुत्र सोनू कुमार, दिव्यांशु कुमार और एक पुत्री सोनी कुमारी को छोड़ गए हैं। दरभंगा में पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव गांव लाया गया। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि लालो मुखिया मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। अचानक इस प्रकार की दुर्घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया सुनैना देवी,समाजसेवी संतोष कुमार सिंह आदी मृतक के घर पहुंच कर सांत्वाना दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago