Samastipur

समस्तीपुर: स्कूलों में छात्रों के ड्रेस कोड की होगी मॉनिटरिंग, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- स्कूलों में अलग-अलग रंग के परिधानों में विद्यार्थियों के स्कूल आने की सूचना पर मुख्यालय ने संज्ञान लिया है. इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश किया गया है. इसके तहत पहली कक्षा से लेकर आठवीं तक के छात्रों को आसमानी नीली रंग की शर्ट तथा गहरा नीला पैंट और छात्राओं के लिए आसमानी नीला समीज-शर्ट व गहरा नीला रंग का दुपट्टा व गहरे नीले रंग का सलवार या स्कर्ट पहनकर स्कूल आना है.

वहीं नौवीं से लेकर 12वीं तक की छात्राओं के लिए आसमानी नीले रंग की समीज व गहरा नीला दुपट्टा और गहरे नीले रंग का सलवार पहनकर स्कूल आना है. बता दें कि इस बार शिक्षा विभाग ने सत्र की शुरुआत में ही पोशाक राशि वितरण का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि स्कूलों में नए सत्र से प्राथमिक व प्रारंभिक और उच्च माध्यमिक के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड का निर्धारण किया गया था, जिसका उन्हें पालन करना था.

सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत सरकारी प्रारंभिक, मध्य, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों और गैर सरकारी मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक प्रारंभिक, मध्य, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पोशाक के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है. साथ ही अनुदानित एवं प्रस्वीकृत मदरसा, संस्कृत विद्यालय तथा वित्तरहित अनुदानित-प्रस्वीकृत माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को भी यह सुविधा मिल रही है.

इस बाबत डीपीओ एसएसए मानवेंद्र कुमार राय ने बताया कि बच्चों को विभाग की ओर से तय रंग की पोशाक में ही स्कूल आना है. इसके लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है. सरकारी स्कूलों में जैसे तैसे कपड़े पहन कर बच्चों के आने पर प्रतिबंध लगाया जायेगा. उन्हें हर काल में ड्रेस कोड का अनुपालन करना होगा.

शिक्षा विभाग ने कहा है कि शिक्षक-अभिभावक की अगली बैठक में अभिभावकों को इससे संबंधित जानकारी दी जायेगी. उन्हें बताया जायेगा कि विद्यार्थियों को कितनी राशि दी जा रही है और यह किस प्रायोजन के लिए है. सभी अभिभावक लिखित-मौखिक घोषणा करेंगे कि जिसके लिए राशि दी जा रही है, उसके लिए ही खर्च किया जायेगा. एचएम सभी छात्र-छात्राओं की पोशाक की तस्वीर खींच कर ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर डालेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

47 मिनट ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

9 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

10 घंटे ago