समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की दोपहर स्कॉर्पियो की ठोकर से एक स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर मेहसी गांव निवासी विजय राय के पुत्र विपुल कुमार (16) के रूप में की गई है। मृतक किशोर के मामा मनीष कुमार ने कहा, मनीष के चाचा जयराम राय की शादी शुक्रवार 6 जून को होनी थी। घर पर आयोजन था।
विपुल बाइक से डीजल लाने के लिए स्कूटी से रायपुर पेट्रोल पंप पर गया हुआ था। पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के बाद जैसे ही वह घर के लिए मुड़ा तभी सामने से आ रही है स्कॉर्पियो ने उसे तेज ठोकर मार दिया। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर जुटे परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर मैट्रिक का छात्र बताया गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…
समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…
पटना में गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से 17 किलो सोने की लूट हुई है।…
समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…
बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…