Bihar

किशोर कुणाल के बेटे बने धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य, मंत्री अशोक चौधरी के दामाद और सांसद शांभवी के पति हैं सायण

बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की गठन की। भाजपा नेता रणवीर नंदन को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा इसके 10 सदस्यों को भी नामित किया गया। इसमें एक नाम सायण कुणाल का भी है। सायण कुणाल, किशोर कुणाल के बेटे हैं, जो लंबे समय तक धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रहे। सायण की शादी बिहार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी से हुई है। शांभवी, फिलहाल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से समस्तीपुर की सांसद हैं। ये महज संयोग हो सकता है कि पटना में किशोर कुणाल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण सीएम नीतीश कुमार ने किया और गुरुवार को ही सायण कुणाल की सत्ता में एंट्री हुई।

धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष बने रणवीर नंदन

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद विधि मंत्रालय के तहत काम करता है। इस पर राज्य के मंदिरों के बेहतर तरीके से संचालन की जिम्मेवारी होती है। बिहार के मंदिरों का ठीक तरह से संचालन जिम्मा धार्मिक न्यास पर्षद के पास होता है। ताकि मंदिरों की देखरेख सही तरीके से की जा सके। अब बिहार सरकार ने पूर्व विधान पार्षद और भारतीय जनता पार्टी के नेता रणबीर नंदन को इसका नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। विधि विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

किशोर कुणाल के बेटे सायण बने सदस्य

नए-नए बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष बने रणवीर नंदन पहले बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अन्य सदस्यों में:-

  • हरिभूषण ठाकुर ‘बचोल’ (बीजेपी विधायक)
  • दयानंद कुमार
  • विश्व मोहन दास
  • आनंद कुमार
  • विवेकानंद गिरी
  • हिमराज राम
  • सायण कुणाल
  • चंदन कुमार सिंह
  • राम बहादुर सिंह
  • अभिमन्यु कुमार सिंह

किशोर कुणाल की जयंती पर बेटे को तोहफा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के महावीर कैंसर संस्थान परिसर में आचार्य किशोर कुणाल की 75वीं जयंती के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक सह संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद संजय कुमार झा, सांसद शांभवी चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, किशोर कुणाल की पत्नी विनीता कुणाल और किशोर कुणाल के बेटे सायण कुणाल भी मौजूद थे। इसके बाद बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद वाला नोटिफिकेशन भी आ गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago