समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

टिकट जांच में उत्कृष्ट कार्य के लिए 10 टिकट जांच कर्मियों को समस्तीपुर DRM ने किया सम्मानित, 25 हजार का नगद पुरस्कार भी दिया

IMG 20250626 WA0160

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव द्वारा टिकट जांच विभाग के उन 10 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, जिन्होंने जून माह में एक दिन में प्रत्येक ने 100 से अधिक मामलों में बिना टिकट व अनियमित यात्रा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए मंडल की आय में उल्लेखनीय योगदान दिया।

इस अवसर पर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि “सघन टिकट जांच अभियान द्वारा वाणिज्य विभाग राजस्व वृद्धि के लिए अहम भूमिका निभाता है। टिकट जांच कर्मचारी हमारी फ्रंटलाइन टीम का हिस्सा हैं, जिनके सतत प्रयासों से रेलवे को अनुशासित और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाया जा रहा है।”

IMG 20250515 WA0048

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस अवसर पर टिकट जांच टीम को सामूहिक रूप से ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। सम्मानित किए गए कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं सतर्कता की सराहना करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने अन्य कर्मचारियों को भी इनसे प्रेरणा लेने की अपील की।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति को इस टिकट जांच अभियान को लगातार चलाते रहने के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, निरीक्षण दल एवं अन्य वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह पुरस्कार कार्यक्रम समस्तीपुर मंडल द्वारा टिकट जांच के क्षेत्र में बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने तथा कर्मियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250404 WA0105 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150