छात्रा से अश्लील बातचीत के वायरल ऑडियो मामले में समस्तीपुर के यह हेडमास्टर हुए निलंबित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- सोशल मिडिया पर शिक्षक व छात्रा के बीच अश्लील वार्ता के वायरल हो रहे ऑडियो मामले में शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कुमार सत्यम ने कारवाई करते हुए माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर पूसा के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन 23 जून 2025 से ही तत्काल प्रभाव प्रभाव से लागू रहेगा।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दलसिंहसराय स्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है। वहीं मामले की जांच के लिए डीपीओ (मध्याह्न भोजन योजना) सुमित कुमार सौरव तथा उपस्थापन पदाधिकारी के रूप में बीईओ पूसा को प्राधिकृत किया गया है। निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। इससे पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी ने हेडमास्टर से स्पस्टीकरण मांगा था। जबाब से संतुष्ट नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है।

बता दें कि बीते दिनों एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसने गुरू-शिष्या पंपरा को दागदार बना दिया था। जिसमें परीक्षा पास कराने को लेकर घर में कोई नहीं होने की जानकारी देते हुए शिक्षक एक छात्रा को घर बुला रहे थे। तो दूसरी ओर छात्रा तबियत खराब होने की बाते बार-बार कह रही थी।

वायरल ऑडियो में शिक्षक छात्रा से सब दिन संयोग नहीं रहने की बात करते हैं, तो छात्रा तबियत ठीक नहीं होने की बात बोल संडे (रविवार) को आ जाने की बात कर रही है। शिक्षक संडे को घर में आदमी रहने की बात करते हुए दोपहर तक आने की बात कर रहे हैं। अश्लील बातों का यह वायरल ऑडियो 6 मिनट 14 सेंकेड का था, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।





