Samastipur

CM नीतीश ने समस्तीपुर पुलिस को दी 8 चार चक्का वाहन व एक बुलेट बाइक, सभी SDPO के लिए नये स्कॉर्पियो वाहन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस करने व ज्यादा सशक्त बनाने को लेकर नए वाहनों को पुलिस के बेड़े में शामिल किया गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक अणे मार्ग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किये जाने के बाद देर शाम समस्तीपुर पुलिस लाइन में 6 स्कार्पियो, 2 ISUZU वाहन व एक बुलेट बाइक पहुंची। इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से जिले में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी।

बताया गया है कि 6 स्कार्पियो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व अन्य डीएसपी के लिये आयी है। वहीं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश ISUZU वाहन की मदद से हाईस्पीड पर वाहन के चालान काटने की सुविधा समेत अन्य फीचर भी शामिल है। लाइन डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इन वाहनों का अलग-अलग पर्पस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। स्वाट टीम, लॉ एंड ऑर्डर और फिल्ड में वाहन दिए जाएंगे। इसके अलावे सभी एसडीपीओ को भी नये स्कार्पियो वाहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन वाहनों से पुलिस की कार्यक्षमता और बेहतर होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

35 मिनट ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

42 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

49 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

53 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

4 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

4 घंटे ago