समस्तीपुर : पुलिस ने बीते 24 घंटे के भीतर अभियान चलाकर कारवाई करते हुए छापेमारी कर 49 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस दौरान एक देशी कट्टा, एक गोली व दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया। वहीं अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गये अभियान में कुल 8.45 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। शराब कांड में संलिप्त 4 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावे जिले में 27 अजमानतीय वारंट और 1 कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 60 वाहनों से कुल 1 लाख 56 हजार रुपये की वसूली की गई। एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि समस्तीपुर पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर प्रतिबद्ध है। जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सघन अभियान लगातार चलाया जायेगा। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…