Samastipur

समस्तीपुर पटेल मैदान के पीछे कचहरी रोड मोड़ पर ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची अफरा-तफरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : भीषण गर्मी में तापमान बढ़ता जा रहा है। इससे जहां एक तरफ आम लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। वहीं बढ़े तापमान का असर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी देखने को मिल रहा है। इसका नजारा दोपहर में शहर के पटेल मैदान के पीछे विकास भवन रोड में देखने को मिला। जहां शाम करीब सवा चार बजे में ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गयी। इसके कारण काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति मची रही। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना दमकल को दी गयी। जिसके बाद दमकल की टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक ट्रांसफार्मर से आग की लपटे दिखायी देने लगी। ट्रांसफार्मर के लूप से तेल गिरने की वजह से आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। वहीं ट्रांसफार्मर में लगे केवल भी आपस में सटकर गलने से शार्ट सर्किट हुआ और जोरदार धमाका हुआ। शहर का विकास भवन रोड अत्यंत ही व्यस्त पथ है। यह सघन आबादी वाला क्षेत्र है। कई बड़े-बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थित है। गनीमत रहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

वहीं भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफाॅर्मर पर अतिरिक्त दबाव व कम गुणवत्ता का केवल लगाए जाने की आशंका जतायी जा रही है। आमलोगों ने बताया कि एलटी केबल में आये दिन आग लग रहे हैं और बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है। निम्न गुणवत्तापूर्ण केवल व लोड के मुताबिक केवल नहीं लगाने के कारण घटना हो रही है लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

4 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

5 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

5 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

5 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

5 घंटे ago