समस्तीपुर :- पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली में कक्षा 11 में शेष बचे सीटों पर नामांकन को लेकर 12 जुलाई को स्कूल परिसर में जांच परीक्षा होगी। इसको लेकर इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई तक नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं। स्कूल के प्राचार्य डॉ. टीएन शर्मा ने बताया कि सत्र 2025 26 के लिए कक्षा 11 के विज्ञान संकाय में 15 एवं कला संकाय में 10 सीटें रिक्त हैं।
इसके लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होनी चाहिए। आवेदन 20 जून से 8 जुलाई तक किसी भी कार्यदिवस को स्कूल से या विद्यालय के वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। उन्होंने बताया कि आवेदन की पूर्ण प्रक्रिया ऑफलाईन होगी। अभ्यर्थी समस्तीपुर जिले का निवासी होने के साथ 2024 25 में 10वीं की परीक्षा व संबंधित विषयों में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए।
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…