Samastipur

समस्तीपुर में पूर्व मंत्री के घर पर हंगामा व तोड़फोड़, बेटे व चालक पर नाबालिग को भगा दु’ष्कर्म का लगा आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-38 के कोरबद्धा गांव में शनिवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामश्रय सहनी के घर पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना के दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया गया, जिससे जीप के शीशे टूट गए। स्थानीय लोग पूर्व मंत्री के बेटे और उनके ड्राइवर पर टोले की ही एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा रहे थे।

बताया गया कि लड़की का एक ऑडियो वायरल होने के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोग उग्र हो गए। ऑडियो में लड़की ने मंत्री के पुत्र, चालक व एक अन्य युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसमें उसने कहा है की दुष्कर्म के बाद वह लोक-लाज के डर से घर से जा रही है। परिजनों के अनुसार लड़की रात करीब दो बजे से ही गायब है। सामाजिक स्तर पर मामले को रफा-दफा किया जा रहा था।

लेकिन इस बीच लड़की का एक ऑडियो प्राप्त होने पर भीड़ आक्रोशित हो गयी और पूर्व मंत्री के पुत्र मुकेश सहनी और चालक रघुवीर महतो को बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। पूर्व मंत्री दोनों को कमरे में बंद कर जान बचायी और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान आक्रोशित भीड़ दोनों को मारने पर तुली हुई थी। पूर्व मंत्री के घर का गेट तोड़ने को लेकर भीड़ आक्रोशित रही। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर लोगों की भीड़ पूर्व मंत्री के घर से हटायी गयी।

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस के एक जीप का शीशा पत्थर मारकर तोड़ दिया। सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह भी सदल-बल पहुंचे। भारी संख्या में पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और पूर्व मंत्री के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। इस बीच नाटकीय ढंग से पीड़िता नाबालिग लड़की स्वयं थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की है।

इस संबंध में पूर्व मंत्री रामश्रय सहनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके परिवार को बदनाम करने की एक राजनीतिक साजिश है और उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अगर उनका बेटा दोषी होगा तो वह पैरवी नहीं करेंगे। इधर पीड़ित नाबालिग के पिता पूर्व मंत्री पर बेटे को बचाने का आरोप लगाया है। लड़की से बात कराने के लिये पुलिस टीम ने उसके पिता और मां को थाने ले गयी है।

इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि एक आरोपी चालक को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। आगे लड़की के बयान के आधार कारवाई की जाएगी। परिजनों को आवेदन देने के लिये कहा गया है। वहीं पुलिस जीप पर हमला मामलें में भी अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बता दें कि 1995 से लेकर 2000 तक लालू कैबिनेट में रामाश्रय सहनी मत्स्य सह पशुपालन मंत्री रह चुके हैं।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

4 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago