Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम के दो वार्डों में उप-चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न, 65.12 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

वार्ड 15 और 29 में हुए उप-चुनाव, वार्ड 43 के उम्मीदवार हो चुके हैं निर्विरोध घोषित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : नगर निगम के दो वार्डों में उप चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 और वार्ड संख्या-29 में मतदान हुआ। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, समस्तीपुर नगर निगम में 65.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न इस चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया।

वार्ड संख्या 15 में पांच बूथ बनाए गए थे, वहीं वार्ड संख्या 29 में भी पांच बूथ बनाए गए थे। सभी मतदान केन्द्रों पर प्रयाप्त पुलिस बल, दण्डाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिसके कारण यह उपचुनाव निष्पक्ष रूप सें निर्विघ्न संपन्न हुआ। वहीं मतदान के बाद सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा करते नजर आए।

बता दें कि समस्तीपुर नगर निगम के तीन वार्डों 15, 43 और 29 में वार्ड पार्षद के रिक्त पद पर उपचुनाव होने थे। इसमें वार्ड संख्या-43 में चुनाव मैदान में खड़े उम्मीदवार निर्विरोध घोषित हो चुके हैं। उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया था। इसके बाद सिर्फ दो वार्डों 15 व 29 में ही चुनाव कराया गया। बता दें, कि नगर निगम के तीन वार्डों में वहां के वार्ड पार्षद के निधन हो जाने के बाद से तीनों वार्डों में वार्ड पार्षद की सीटें बहुत दिनों से खाली चल रही थीं।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago