Samastipur

28 जून को नगर निगम के वार्ड 15 और 29 में होगा उपचुनाव, वार्ड 43 के उम्मीदवार निर्विरोध घोषित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम के तीन वार्डों 15, 43 और 29 में वार्ड पार्षद के रिक्त पद पर होने वाले उप – चुनाव में अब केवल दो ही वार्ड 15 और 29 में उप चुनाव होंगे। वार्ड 43 में चुनाव मैदान में खड़े उम्मीदवार निर्विरोध घोषित हो चुके हैं। उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है। इस तरह अब केवल तीन वार्डों में से दो वार्डों 15 व 29 में ही चुनाव होंगे। इन दोनों वार्डो में 28 जून को मतदान होगा।

बता दें, कि नगर निगम के तीन वार्डों में वहां के वार्ड पार्षद के निधन हो जाने के बाद से तीनों वार्डों में वार्ड पार्षद की सीटें बहुत दिनों से खाली चल रही थीं। वार्ड 15 में राम नारायण महतो, वार्ड 28 में सिरीबती देवी तथा वार्ड 43 में पार्वती देवी वार्ड पार्षद थीं। इस महीने 28 जून को इन वार्डों में होने वाले मतदान के लिए 28 मई 2025 से उम्मीदवारों का नामांकन चल रहा था।

निर्वाची अधिकारी एडीएम, राजस्व अजय कुमार तिवारी के कार्यालय में नामांकन किया गया। उम्मीदवारों के लिए 10-12 जून तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित थी। वार्ड 15 से विकास कुमार, संजय कुमार और साधना कुमारी उम्मीदवार हैं। वार्ड 29 में निशा कुमारी, मनीता कुमारी, यशोदा देवी उम्मीदवार हैं। वार्ड 43 से दो उम्मीदवारों सीमा कुमारी और सोनी देवी का नामांकन पत्र दाख़िल हुआ था। बाद में सोनी देवी का नामांकन पत्र रद्द हो गया। चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया गया है। उसके बाद से वे अपने अपने वार्ड में चुनाव प्रचार में लग गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

26 मिनट ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

43 मिनट ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

4 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

9 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

10 घंटे ago