समस्तीपुर : समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर मुक्तापुर में रविवार को तेज रफ्तार हाइवा से कुचलकर एक होटल संचालक की मौत हो गई। घटना मुक्तापुर धर्मकांटा के पास की है। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही गांव के रहने वाले कैलाश शाह के बेटे 20 वर्षीय नंदन कुमार के रूप में की गई है।
घटना की सूचना पर मथुरापुर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर घटना के विरोध में लोगों ने शव के साथ समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ को करीब 2 घंटे तक जाम रखा। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप पर सड़क जाम खत्म कराया गया।
बताया गया है कि मृतक नंदन बाजार समिति के पास एक होटल का संचालन करता था। वह बाइक से घर से अकेले ही होटल जा रहा था। इसी दौरान मुक्तापुर धर्म कांटा के पास सामने से आ रही एक हाइवा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नंदन सड़क पर गिर गया, जिसके बाद हाइवा ने उसे कुचल दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद ड्राइवर हाइवा लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। बाद में गुस्साए लोगों ने शव के साथ समस्तीपुर-दरभंगा पथ को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय से पुलिस बल पहुंची। इस दौरान करीब 2 घंटे तक समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर यातायात ठप रहा।
इस संबंध में मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम भी किया था। बाद में लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया गया। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…
समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…
पटना में गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से 17 किलो सोने की लूट हुई है।…
समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…