Samastipur

समस्तीपुर: पुरानी रंजिश में युवक को मारी थी गोली, जख्मी युवक पर कुछ समय पहले आरोपी को भी गोली मारने का लगा था आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर मोहल्ले में बुधवार को बदमाशों ने नगर थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज के पास अमीरगंज मुहल्ले के राकेश सिंह के पुत्र वरुण सिंह (19) को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इस मामले में गोली मारने वाला बदमाश अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी युवक ने धरमपुर मुहल्ले के ही युवकों को आरोपित किया था। हालांकि गुरूवार की शाम तक जख्मी या उनके परिजनों के द्वारा पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया था। गोली मारने वाला बदमाश जख्मी युवक का परिचत ही बताया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी हुई है।

इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोली मारने वाले धरमपुर के उक्त बदमाश को भी कुछ समय पहले गोली लगी थी। उस समय इसका आरोप वरूण सिंह पर लगा था। हालांकि सामाजिक स्तर पर मध्यस्थता कर मामले को दबा दिया था। इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गया। इसके बाद उक्त युवक ने बुधवार को मिलने के बहाने वरूण को धरमपुर से चकनूर जाने वाली सड़क के पास बुलाया और बातचीत के क्रम में ही बदला लेने के उद्देश्य से उसे कंधे के पास गोली मार दी और फरार हो गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजनों ने उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने आपरेशन कर उसकी गोली बाहर निकाल दी। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है। मिली जानकारी के अनुसार कंधे से होते हुए गोली पेट में जाकर फंस गयी थी। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया है कि आरोपी युवकों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। आरोपी बदमाश जख्मी वरूण सिंह का परिचित ही है। परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है। जख्मी का उपचार जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

22 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

33 मिनट ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

1 घंटा ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

14 घंटे ago