समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

मोरवा में लोचना बाहा पुल के नीचे अधेड़ का शव मिलने के बाद फैली सनसनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोरवा : ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव में लोचना बाहा पुल के नीचे शनिवार को एक अधेड़ का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वार्ड 8 निवासी स्व. गांगो सहनी के पुत्र राजो सहनी (70) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के स्पस्ट कारणों का पता चल सकेगा। वैसे लोगों में चर्चा है की वह पूल से नीचे गिर गये होंगे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150