समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल के सभागार में रति रंजन प्रसाद स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्र 2024-25 के दसवीं एवं बारहवीं के सभी टॉपर्स छात्र-छात्राओं को रति रंजन प्रसाद मेधा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं एवं माता-पिता -पिता ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुभांरभ प्राचार्य अमृत रंजन के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि छात्रों में लक्ष्य को केन्द्रित कर अध्यापन करने की निरंतर ता बनी रहनी चाहिये, जिससे लक्ष्य आसान हो जाता है। विद्यालय के निदेशक सह सचिव विभा ने सभी टॉपर्स को मेडल देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात छात्रों ने अपने अभिव्यक्ति में बोर्ड के भावी विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आकर विद्यार्जन करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रबंध निदेशक धर्माश रंजन ने सभी अभिभावकों से विद्यालय के बेहतरी के लिये मार्गदर्शन देते रहने की अपील की।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…